उत्तराखंड में बारिश का कहर बना हुआ है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं काशीपुर में ग्राम मिस्सारवाला में रात के दूसरे पहर अतिवृष्टि के चलते एक पक्का मकान भरभरा कर गिर गया।

मकान गिरने से तीन लोग मलबे में दबेइस मकान में बेखबर सो रहे वृद्ध दंपती और उनकी नातिन की मलवे में दबकर घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मिस्सरवाला गांव की नई आबादी में नासिर अहमद 65 वर्ष, उसकी पत्नी मोहम्मदी 60 वर्ष और नातिन कहकशा 18 वर्ष रात को खाना खाने के बाद घर में सो गए। इस मकान के अगल बगल उनके पुत्रों के मकान है। रात करीब डेढ़ बजे नासिर का मकान ढह गया। नासिर, उसकी पत्नी, और नातिन मलवे में दब गए।

इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं लोगों द्वारा घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दंपती को मृत घोषित कर दिया। जबकि नातिन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement