भारतीय मजदूर संघ, उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल ने नेतृत्व में लुकास टी वी एस मजदूर संघ की समस्याओं पर उत्तराखण्ड के राज्य सभा सांसद नरेश बंसल के समक्ष देहरादून में उनके आवास पर वार्ता की गयी व समस्याओं के समाधान करवाने हेतु ज्ञापन दिया गया, उन्होंने तत्काल उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी महोदय, उत्तराखण्ड की श्रमायुक्त व रुद्रपुर के उप श्रमायुक्त से फोन से सम्पर्क वार्ता की और लुकास टी वी एस मजदूर संघ की समस्याओं का अविलम्ब समाधान करने को कहा है जिस पर उधम सिंह नगर जिलाधिकारी महोदय ने 18 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ व लुकास टी वी एस मजदूर संघ के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधि मण्डल को मिलने को कहा है।

Advertisement

उत्तराखण्ड राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने यह भी कहा है यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो मैं स्वयं उधम सिंह नगर के प्रशासन के समक्ष बैठक में उपस्थित होऊंगा, इसके पश्चात देहरादून में ही भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री संगठन अजय से भी मुलाकात कर लुकास टी वी एस मजदूर संघ की समस्याओं से अवगत कराया व ज्ञापन दिया गया, उन्होंने भी आश्वासन दिया है कि मेरे स्तर से जो भी प्रयास होगा उसे मैं अवश्य करूंगा, इस दौरान भारतीय मजदूर संघ, उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री श्री सुमित सिंघल, उपाध्यक्ष अजयकांत शर्मा, भारतीय मजदूर संघ जिला उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष गणेश मेहरा, जिलामंत्री दीपेंद्र भट्ट, लुकास टी वी एस मजदूर संघ के महामंत्री बसन्त गोस्वामी, उपाध्यक्ष राजेश कुन्याल उपस्थित थे।

उधर अलमोडा़ से भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड ईकाई के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल ने इस मामले में तथा मजदूरों के हितों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक बयान जारी कर कहा है कि मजदूरों के हितों के संरक्षण व मजदूरों के शोषण के खिलाफ लड़ाई करने में भारतीय मजदूर संघ कोई कमी नहीं करेगा, उन्होंने कहा जो रोजाना कमाता है, वह मजदूर हैं, जो महिने भर मेहनत कर कमाता है, वह नौकर है, जो पल पल कमाता है वह व्यापारी हैं। हमें मजदूरों को व्यापक दृष्टिकोण से देखने की आवश्यकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement