उत्तराखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र पोखरा, पौड़ी गढ़वाल में स्थित महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय में आयोजित Viksit Bharat 2047: Navigating Horizone in Higher Education Excellence विषयक कॉन्फ्रेंस में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहा विकसित भारत 2047 माननीय प्रधानमंत्री जी का संकल्प है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में लाना इस संकल्प का आधार है।

भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल करने में ग्रामीण युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी जिसके लिए विश्वविद्यालयों को युवाओं का मार्गदर्शन करना होगा। तभी विकसित भारत का संकल्प पूर्ण होगा।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अलमोडा़ के कुलपति बिष्ट नेमहाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय के संबंध में कहा कि उच्चशिक्षा के क्षेत्र में यह विश्वविद्यालय अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए जागरूक कर रहा है। प्रो बिष्ट ने इस सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएँ दी।

Advertisement