अल्मोड़ा, 26 जून 2024- पनुवानौला में आयोजित जागनाथ महोत्सव 2024 के पांचवे दिवस की नाइट स्टार में एक विशेष साइबर सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री रुरल डेवलमेंट ट्रस्ट और टीम कंप्यूटर्स की संयुक्त टीम द्वारा किया गया।कार्यक्रम में श्री श्री रुरल डेवलमेंट ट्रस्ट एवं टीम कंप्यूटर्स के ट्रेनर विवेक सुयाल ने महोत्सव में आए सभी दर्शकों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी दी।

विवेक सुयाल ने इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, साइबर धोखाधड़ी से बचाव और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के उपायों पर जोर दिया।इसके बाद, नाइट के स्टार इंदर आर्य ने अपने सुपर हिट गानों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

उनकी प्रस्तुति ने माहौल को संगीतमय बना दिया। वहीं, राकेश पनेरू ने अपने लोकगीतों से शमा बाधा, जिससे दर्शकों में उत्साह और उमंग भर गया।

जागनाथ महोत्सव 2024 में इस प्रकार के आयोजनों ने न केवल मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि समाज के लिए उपयोगी जानकारी भी साझा की, जिससे महोत्सव और भी सार्थक हो गया।

Advertisement