पारंपरिक परिधान में कलश यात्रा में शामिल हुई महिलाए तथा नैनीताल विधायक

गरमपानी– गरमपानी खैरना क्षेत्र में शनिवार को अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर से पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। भा ज पा ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में राम भक्त व क्षेत्रीय जनता द्वारा यात्रा निकाली गई।

श्रद्धालुओं ने पौराणिक देवी मंदिर से नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए यात्रा निकाली। यात्रा में नैनीताल विधायक सरिता आर्य तथा महिलाओं बच्चों बढ़ो ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की गई। इस दौरान जय श्रीराम के नारों से वातावरण भक्तिमय रहा। यात्रा में शामिल नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने कहा कि 500 वर्ष की तपस्या के बाद अब राम मंदिर के रूप में अपना आकार ले रही है। पूरे देश में उत्साह का माहौल है।

प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर अब बनकर तैयार है। 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा का पूरा देश साक्षी बनेगा। इस खुशी में नगर में अक्षत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में रामभक्तों ने भगवा ध्वज फहराते हुए शहर में यात्रा निकाली।कहा कि 22 जनवरी का क्षण ऐतिहासिक होगा, जब प्रभु श्रीराम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व साधु-संतों की उपस्थिति में मन्दिर में विराजमान होंगे। पूजित अक्षत अब में हर जगह जाएगा, जिसका सभी रामभक्त दर्शन कर सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने भजनों में जम कर ठुमके लागये गए। वही कार्यक्रम में लोगो द्वारा पूरे बाजार में आतिशबाजी तथा जम कर ठुमके लागये गए। इस दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्य, मदन मोहन कैड़ा, सोबन सिंह, मदन मेहरा, कन्नू गोस्वामी, भास्कर तिवारी, रोहित तिवारी, प्रताप सिंह बोहरा, संजय पाण्डेय, रक्षित साह, नीरज जलाल, तनुज नेगी, नन्दी खुल्बे, पंकज जोशी, दामोदर जोशी, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Advertisement