(पैंतीस साल तक कांग्रेस की सेवा की उपेक्षित व तिरस्कृत पाया अपने को।‌ बुद्धिभृष्ट हो गयी गलत संगत में पड़ा रहा अब सद्बुद्धि आयी सही जगह आया, भरपूर मान सम्मान मिल रहा है, दो साल का मौका दिजिए अल्मोड़ा का नक्शा बदल देगी ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार।)

Advertisement

कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व दर्जा मंत्री आज मिडिया से रूबरू हुवे। पहली मुलाकात में ही वे कांग्रेस पर जम कर बरसे।कहने लगे मैं पैंतीस साल से गलत संगत में था, बुद्धिभृष्ट हो गयी थी। मुझे वहां पैंतीस साल की सेवा के बदले उपेक्षा व तिरस्कार मिला। अब सद्बुद्धि आयी है, भाजपा का एक मात्र कार्यकर्ता हूं लेकिन भरपूर मान सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा निवर्तमान पालिकाध्यक्ष ने शहर के विकास और सफाई आदि पर कोई ध्यान नहीं दिया।

बजट का दुरूपयोग किया है।पन्द्रह साल‌ के कार्यकाल में विकास नहीं विनाश हुआ है।कांग्रेस पर कटाक्ष कर बोले कांग्रेस अंतर्कलह का शिकार हो गयी है, बस म्यूजियम में दिखने की देरी है।हम विकास के नारे के साथ जनता के बीच आये है दो साल का समय दिजिए अलमोडा़ का नक्शा बदल देंगे शहर रोड़ जाम, डीडीए, चिकित्सा, स्वास्थ्य नगर निगम की समस्यायों को लेकर बोलें हम एक योजना बना निराकरण कर अलमोडा़ का विकास करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मेयर अजय वर्मा के नेतृत्व में अल्मोड़ा के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी अल्मोड़ा को सांस्कृतिक व धार्मिक राजधानी के रूप में देश के मान चित्र में लाया जायेगा।

अजय वर्मा को अपार सहयोग मिल रहा है कांग्रेस को कुछ मतदान केंद्र पर मतदाता तो दूर की बात ऐजेंट नसीब नहीं होंगे।इस मिडिया वार्ता में हमने भी काफी चर्चा की।देखिए वीडियो इस मिडिया वार्ता में उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, मनोज वर्मा, संजय साह‌ “रिककू’ जगत तिवारी, राजेन्द्र बिष्ट, मनोज जोशी सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad