गरमपानी– भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा के दलीप सिंह बोहरा ने कुमाऊं मण्डल विकास निगम के प्रबंधन निदेशक विनीत तोमर से कैंचीधाम में दर्शनार्थियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और जागेश्वर धाम, मानसरोवर धाम, चार धाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए खैरना स्थित कुमाऊँ मंडल विकास निगम से संचालित पर्यटक आवास गृह की बढ़ी हुई जरूरतों के अनुरूप ढांचागत विस्तार की मांग की गई।

दलीप बोहरा ने बताया कि अतिथि गृह पर्यटक आवास भवन का निर्माण कई वर्ष पूर्व तत्कालीन जरूरतों के मुताबिक किया गया था। हल्द्वानी अल्मोड़ा प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के कारण उक्त धार्मिक यात्राओं पर पहुंचने वाले यात्री अकसर निगम के इस पर्यटक आवास पर जलपान के लिए रूकते है।

खैरना स्थित टीआरसी की विस्तार करने की आवश्यकता अब वक्त की आवाज है, इस मांग का पूरा होना आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad