( जनपद स्तर पर प्रथम स्थान व मंडल स्तर पर तृतीय स्थान पर रही।)

Advertisement

विगत दिवस अलमोडा़ में महिला कल्याण संस्था अलमोडा़ द्वारा आयोजित महिला होली महोत्सव कार्यक्रम में अल्मोड़ा से जुड़े ग्राम माल दुगाल खोला की “मां कोकिला सांस्कृतिक दल ने बाजी मारी। इस दल ने जनपद स्तर पर प्रथम स्थान व मंडल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी होने पर आज मल्ला महल में आयोजित होली कार्यक्रम में सम्मानित किया गया व प्रमाण पत्र आदि दिये गये। इस मौके पर दल की अध्यक्ष दीपा पाण्डेय, रेखा बिष्ट कोषाध्यक्ष, मीरा बिष्ट, गीता जोशी, लीला बिष्ट, नीमा बिष्ट, लक्ष्मी रौतेला, देवकी अधिकारी, मीना मेहता, सुशीला जोशी आदि सहित अनेक महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति दी।

Advertisement
Ad