ज़िला विकास प्राधिकरण अलमोडा़ के अध्यक्ष आयुक्त दीपक रावत ने वीसी के माध्यम से जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, अल्मोड़ा की बोर्ड बैठक ली। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण अल्मोड़ा के अवस्थापना मद से वित्तीय वर्ष 23-24 में नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के वार्ड सैलाखोला में मल्ला महल को जाने वाली सीढ़ियों के नीचे पिंक टॉयलेट निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई। रुपए 24.96 लाख की लागत से पिंक टॉयलेट का निर्माण होगा।इसके साथ ही सुमित्रानंदन पंत पार्क का सौंदर्यीकरण और पार्क में ओपन जिम के निर्माण कार्य के लिए 18.70 लाख की स्वीकृति दी गई। वीसी में जिलाधिकारी अल्मोडा विनीत तोमर, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कुडे, अपर जिलाधिकारी पीएस मर्तोलिया के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। –

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad