(जिलाधिकारी तोमर ने जनपद वासियों को शुभ कामना के साथ भागीदारी की)

हरेला पर्व के अवसर पर आज स्यालीधार स्थित साइंस सेंटर के परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर जिलाधिकारी विनीत तोमर, विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, ध्रुव सिंह मर्तोलिया समेत अन्य अधिकारियों एवं संस्थाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया।इस दौरान जिलाधिकारी विनीत तोमर ने समस्त जनपदवासियों को हरेला पर्व की नशुभकामनाएं दी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला प्रकृति संरक्षण का त्योहार है। इसलिए सभी लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण एवं जल संरक्षण तथा जल संचय में अपनी अपनी भागीदारी देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज हरेला पर्व पर वृक्षारोपण का प्रारंभ किया गया है, तथा आगामी एक सप्ताह तक जनपदभर में वृक्षारोपण किया जाना है। उन्होंने सभी जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की है।

Advertisement