( जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव सिनियर सिविल जज शचि शर्मा ने उत्सव में भागीदारी कर विधिक जागरूकता उत्सव भी मनवाया)

सिमकनी मैदान खत्याड़ी में आयोजित शरदोत्सव में कानूनी जानकारी भी एक उत्सव बना,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव सिनियर सिविल जज शचि शर्मा ने उत्सव में भागीदारी कर विधिक जागरूकता उत्सव भी मनवाया।


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा कानूनी जानकारी व सहायता के कार्यक्रम जनता को जागरूक किये जाने के लिए निरंतर किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में शरदोत्सव मेला, सिमकनी मैदान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव सिनियर सिविल जज शचि शर्मा ने विधिक स्टाल का निरीक्षण किया गया व उपस्थित व्यक्तियों को नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2015, निःशुल्क विधिक सहायता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, नालसा हैल्पलाइन नंबर 15100 आदि की जानकारी दी गई।पंफ्लेट भी वितरित किये गए। इस मौके पर
अधिकार मित्र दीपा पाण्डे व संदीप नयाल उपस्थित रहें तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने विधिक साक्षरता और जागरूकता में जनता का उत्साह बढ़ाया।

ADVERTISEMENTS Ad