( अनेक साहित्यिक मंच व स्वयं सेवी संगठनों द्वारा भी पूर्व में मीनू जोशी को सम्मानित किया गया है, उत्तराखंड के साहित्यकारों में खुशी का माहौल, बधाई का सिलसिला जारी)

Advertisement


उत्तराखंड की जानी-मानी साहित्यकार और शिक्षिका श्रीमती मीनू जोशी को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा गोल्डन पोएट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मीनू जोशी की कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में उनके लेख और कविताएं प्रकाशित होती रहती हैं। आकाशवाणी से इनकी कविताओं का निरंतर प्रसारण होता रहता है।


शिक्षा के क्षेत्र में भी विभिन्न नवाचारों के लिए उन्हें राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किए हैं। पिछले वर्ष उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य के लिए उन्हें विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी द्वारा ‘उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान’ से भी सम्मानित किया गया था।
सभी क्षेत्रवासियों ने मीनू जोशी की उपलब्धि पर ख़ुशी व्यक्त की है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad