( अल्मोड़ा से प्रोफेसर दीवा भट्ट और कुमाऊनी मासिक पत्रिका पहरू के सम्पादक नीरज पंत सम्मानित हुये।
साहित्यकार समाज की एक सशक्त नींव है। पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड)

देहरादून। उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय “साहित्योत्सव’ के प्रथम दिन दिनांक 30 मार्च, 2026 को “उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025” का आयोजन मुख्य सेवक सदन, न्यू कैन्ट रोड, देहरादून मे आयोजित किया गया।समारोह मे मुख्य अतिथि पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, विशिष्ट अतिथि सुबोध उनियाल, चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री, खजान दास, भाषा मंत्री, श्रीमती सविता कपूर, मा० विधायक, कैन्ट क्षेत्र, देहरादून तथा उमेश नारायण पाण्डेय, सचिव, भाषा विभाग द्वारा दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारम्भ किया गया। समारोह के उद्घाटन सत्र मे संस्कृति विभाग की टीम द्वारा वन्देमातरम गायन किया गया। समारोह का संचालन डॉ० सुशील उपाध्याय द्वारा किया गया। समारोह में उपस्थित मंचासीन अतिथियों को पौधा व शॉल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड साहित्य भूषण सम्मान एवं उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान की विभिन्न विधाओ मे सम्मानित साहित्यकारों का मुख्यमंत्री द्वारा स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र एवं सम्मान राशि देकर निम्नानुसार सम्मानित किया गया ।समारोह में दिए जाने वाले पुरस्कार जिनके नाम में पुरस्कार है, के परिजनों को भी भाषा मंत्री एवं विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। साथ साहित्य गौरव सम्मान की चयन समिति के सदस्यों एवं संस्थान की साधारण सभा एवं प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यो को शॉल व पौधा देकर सम्मानित किया गया । मुख्यमंत्री द्वारा अपने सम्बोधन मे सभी सम्मानित साहित्यकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गयी तथा कहा कि साहित्यकार किसी की देश-प्रदेश की नींव है तथा समाज के निर्माण में साहित्यकारों का प्रमुख योगदान है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के साहित्यकारों से आह्वान किया है कि वे अपनी रचनाओं के माध्यम से उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को देश-विदेश तक पहुंचाए और समाज को दिशा देने के कार्य के साथम साहित्यिक पर्यटन के क्षेत्र में भी एक विशिष्ट पहचान दिलाए।समारोह मे उपस्थित सुबोध उनियाल द्वारा अपने वक्तव्य में कहा कि संस्थान निरन्तर अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भाषा के उन्नयन का कार्य कर रही है। भाषा विभाग द्वारा प्रदेज्ञ के ऐसे वरिष्ठ साहित्यकार आर्थिक अभावों की परवाह न करते हुए निरन्तर निष्पक्ष भाव से साहित्य सृजन एवं अपनी लेखनी से समाज को एक दिशा दी है ।लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड के माध्यम से प्रदेश के मूर्धन्य व वरिष्ठ साहित्यकारों को विशेष प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है। उनियाल द्वारा सभी सम्मान पाने वाले साहित्यकारों को बधाई दी तथा सभी अधिकारियों साहित्यकारों का आभार जताया। समारोह की अध्यक्षता कर रही श्रीमती सविता कपूर, विधायक द्वारा अपने वक्तव्य में सभी सम्मानित विद्वानों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अपने मन की बात कार्यक्रम में अपने शोध ग्रन्थों का संकलन पर कार्य करने पर जोर देना को कहा जिस पर संस्थान कार्य कर रहा है।समारोह में भाषा मंत्री खजान दास द्वारा आमंत्रित सभी विद्वतजनों को शुभकामनाए दी तथा अपने वक्तव्य में कहा कि संस्थान निरन्तर अपनी योजनाओं के माध्यम से विकास की ओर अग्रसर है, संस्थान द्वारा प्रदेश की लोक भाषा बोली के संवर्द्धन एवं विकास के लिए सतत् प्रयासरत है। समारोह में संस्थान की निदेशक श्रीमती मायावती ढकरियाल द्वारा सभी आमंत्रित मंचासीन अतिथि, सम्मानित साहित्यकारों तथा आमंत्रित विद्वानों का धन्यवाद ज्ञापन दिया और सभी अतिथियों को दिनांक 31 मार्च, 2026 मे आयोजित द्वितीय दिवस के समारोह जो आई.आर.डी.टी. सभागार, सर्वेचौक, देहरादून में प्रातः 10:30 बजेसे आयोजित किया जाना है में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया।समारोह में राजेश आनन्द असीर, उदय ठाकुर, डॉ० सुधा रानी पाण्डे, डॉ० एम०आर० सकलानी, लक्ष्मी शंकर वाजपेई, डॉ० हरिसुमन विष्ट, हयात सिंह रावत, भारती पाण्डे, सुरेखा डंगवाल, कोस्तुभानन्द चन्दोला, डॉ० इन्द्रजीत सिंह, न इसवीन चन्द लोहनी, डॉ० सुरेखा डंगवाल, डॉ० जयन्ती प्रसाद नौटियाल, कमला पंत, भारती आनन्द, सगीर अशरफ, महावीर वॉल्टा सहित मूर्धन्य विद्वान उपस्थित रहें।
उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा से प्रोफेसर दीवा भट्ट और कुमाऊनी भाषा साहित्य मासिक पत्रिका पहरू के सम्पादक नीरज पंत को सम्मानित किया गया।
देखिए सूची

ADVERTISEMENTS Ad