( सत्ता परिवर्तन का शंखनाद अल्मोड़ा से राहुल गांधी करेंगे )
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कल अल्मोड़ा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कुमारी शैलजा उत्तराखंड प्रभारी व सांसद ने मिडिया से रूबरू होते हुए कहा। राहुल गांधी की दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा जिसका श्री गणेश अल्मोड़ा से किया जा रहा है के माध्यम से राहुल गांधी सत्ता परिवर्तन की आंधी का शंखनाद करेंगे। आगामी चुनावों में जनता में सत्ता परिवर्तन की लहर है।
जन जन भाजपा और भाजपा की नितियों से परेशान हो गया है। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरीश रावत,उत्तराखंड विधानसभा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक करन महरा, मनोज तिवारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, नारायण पाल पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















