दिवाली पर्व पर विभिन्न रूट पर बस का संचालन न होने से जहां यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा, वहीं निगम को पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान झेलना पड़ा है।शुक्रवार को भी पांच रूट पर बस का संचालन ठप रहने से परेशान यात्रियों को टैक्सी के भरोसे गंतव्य को रवाना होना पड़ा।

चार रूट पर बस का संचालन ठप दिवाली पर्व के चलते रोडवेज बस में यात्रियों का दबाव बढ़ गया है, लेकिन इसके बाद भी निगम यात्रियों को राहत देने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। दिवाली पर चार रूट पर बस का संचालन ठप रहा। देहरादून और दिल्ली के लिए संचालित सायंकालीन सेवा के साथ ही टनकपुर, लमगड़ा-दिल्ली, देहरादून रूट पर दिवाली से अब तक बस का संचालन ठप है।

इसका सीधा असर यात्रियों के साथ ही निगम की आय पर पड़ा है। 12 से 17 नवंबर तक इन छह दिनों में बस का संचालन न होने से निगम को पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं यात्रियों को टैक्सी के भरोसे अधिक किराया देकर आवाजाही करनी पड़ रही है।

पर्याप्त चालक न होने से पांच सेवाओं का संचालन नहीं हो रहा है। निश्चित तौर पर इसका असर निगम की आय पर पड़ा है। सभी रूट पर बस संचालन के प्रयास हो रहे हैं-राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, रोडवेज।

Advertisement