( वार्ता का कोई असर नहीं, मामला उप श्रमायुक्त को भेजा, निराकरण न होने तक जारी रहेगा धरना) लुकास टी वी एस मजदूर संघ पन्तनगर सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ का 30 वां दिन अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन श्रमविभाग में जारी रहा।

संगठन की आज त्रिपक्षीय वार्ता सहायक श्रमायुक्त के समक्ष चली जिसमें संराधन वार्ता के दौरान संगठन के सदस्य पंकज कुमार सिंह को सेवा से बर्खास्त करना व संगठन अध्यक्ष मनोहर सिंह को प्रमाणित स्थायी आदेश विपरित पन्तनगर से चेन्नई स्थानान्तरण किया गया संराधन अधिकारी द्वारा भी कम्पनी प्रबन्धन को लगाई फटकार प्रबन्धन द्वारा लगातार श्रम कानूनों का खुला उलंघन किया जा रहा है बैठक में उपस्थित मनोहर सिंह, बसन्त गोस्वामी, हरीश चन्द्र सिंह, राजेश चन्द्र, राजेश शर्मा, लुकास टी वी एस मजदूर संघ के पदाधिकारी व दीपेन्द्र भट्ट जी जिला मंत्री, गणेश मेहरा जी अध्यक्ष, अजीत चौहान जी कोषाध्यक्ष, दीपक अलमिया जी प्रदेश मंत्री, उर्मिला पाठक जी भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। त्रिपक्षीय वार्ता में कारखाना प्रबन्धन द्वारा श्रमिक संगठन की समस्याओं पर शीघ्र चर्चा कर समाधान करने का आश्वासन दिया संगठन की समस्याओं का समाधान जब तक नहीं होता तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। त्रिपक्षीय वार्ता को उपश्रमायुक्त महोदय को सन्दर्भित कर दिया गया है।संगठन के समर्थन में आज नेस्ले मजदूर संघ,एडिएंट कर्मकार यूनियन, डेना इण्डिया श्रमिक संघ, ब्रिटानिया श्रमिक संघ, हैंकल श्रमिक संघ, इंडोरेन्श श्रमिक संघ,उत्तराखंड परिवहन रुद्रपुर डिपो, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुन्दर सिंह बोरा एडवोकेट व संगठन सदस्यों के परिवार भी आज अपना समर्थन देने पहुंचे।समर्थन में पहूचे सभी संगठनों, जिला पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों व मातृ शक्ति को लुकास टी वी एस मजदूर संघ की ओर से तहेदिल से आभार व्यक्त करते है।

Advertisement