( एक सौ अठहत्तर दिन से कोई सुध लेवा नहीं, फिर भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया)

Advertisement

लुकास टी वी एस मजदूर संघ पंतनगर उत्तराखंड संबद्धता भारतीय मजदूर संघ का 26 अक्टूबर 2023 से लगातार धरना व अनिश्चित कालीन हड़ताल 178 वां दिन भी जारी रहा और आचार संहिता के तीन माह के बाद 14 जून 2024 से लगातार जारी है, और एक आशा के साथ जारी रहा।

कठिन परिस्थितियों मे भी श्रमिक अपनी न्याय संगत मांगो को लेकर हड़ताल पर डटे है लुकास टी वी एस मजदूर संघ ने अपने धरने स्थल मे मनाया 78 वॉ स्वतंत्रता दिवस मौके पर श्रमिको द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट गान गाया गया।समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी।

साथ ही इस गीत के साथ*दिलों की धड़कन, वतन की शान हो तुम,**झुका ना सको कोई ऐसा अरमान हो तुम।**तिरंगे की आन-बान और शान हो तुम,**ऐ मेरे प्यारे भारत, मेरी जान हो तुम।।’* हम सब ये तो जानते हैं कि 15 अगस्त 1947, वो दिन था जब भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल की। देश ने स्वतंत्रता की नई सुबह देखी।

ये दिन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिला रहा है।लेकिन आज भी हमारे सामने कई चुनौतियां सिर उठाए खड़ी हैं। गरीबी, बेरोजगारी, जिन लोगों को रोजगार मिला है उनकी रोजी रोटी छीनना और सामाजिक असमानता… इन्हें दूर करने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना होगा।

क्योंकि इसके बिना आजादी अधूरी है। तो क्यों ना इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी यह संकल्प लें कि देश की प्रगति में अपना हर संभव योगदान देंगे। भारत को एक मजबूत, समृद्ध और समावेशी राष्ट्र बनाने के लिए अपने स्तर पर जो भी करना पड़ेगा, वो काम करेंगे।

सवाल यह है कि अगर इस देश मे कोई अपने अधिकार मांगता है तो उन्हे अनेकों प्रकार से शोषण किया जाता है। आखिर ये अन्याय, अत्याचार श्रमिको के साथ कब तक होते रहेंगे ? इन श्रमिको की समस्याओं का समाधान कब होगा ? यहां के प्रशासनिक अधिकारियों से भी बड़ा ये प्रबंधक हो गया है? यहां के कानूनों से भी बड़ा ये प्रबंधक हो गया है? इस प्रबंधक पर कौन लगाम लगायेगा यह एक बड़ा प्रश्न बन चुका है? *जय हिन्द ! जय भारत!धरना स्थल पर लुकास टी वी एस मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री मनोहर सिंह मनराल,कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र अधिकारी,उपाध्यक्ष श्री राजेश चन्द्र,महामंत्री श्री बसन्त गोस्वामी, उपमंत्री श्री राजेश शर्मा, संगठन मंत्री श्री दीवान सिंह,कोषाध्यक्ष श्री हरीश राणा और समस्त सदस्य उपस्थिति रहे।

उधर भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, प्रदेश महासचिव सुमित सिंघल, कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल सहित प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन मजदूरों के साथ खड़ा था, है आगे भी मांग पूरी होने तक सड़क से सदन तक साथ देगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement