( विगत रात्रि ली अंतिम सांस, अनेक समाजिक, राजनैतिक संगठनों, एल आई सी परिवार, अधिवक्ता संघ के सैकड़ों लोगों ने विश्वनाथ घाट में अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि)

वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक जोशी, व समाजसेवी एल आई सी ऐजेंट राकेश जोशी की माता तारा जोशी पत्नी स्व० हरीश चंद्र जोशी तल्ला जोशी खोला का विगत रात्रि निधन हो गया है। तारा जोशी ने ९७ वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। तारा जोशी एक वरिष्ठ महिला के रूप में क्षेत्र में जानी जाती रही है।

उनके निधन की खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर छा गयी। उनके निवास स्थान में सैकड़ों लोगों ने अंतिम दर्शन करश्रृद्धांजलि दी।उनके पार्थिव शरीर को दीपक जोशी, राकेश जोशी हनी जोशी ने मुखाग्नि दी।

तारा जोशी के निधन पर, अनेक समाजिक, शैक्षिक, राजनैतिक संगठनों, एल आई सी परिवार, पोस्ट आफिस परिवार, जिला बार एसोसिएशन, टेक्स।
बार एसोसिएशन के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सदस्यों सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया है, साथ ही बारामंडल विधायक मनोज तिवारी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार, सहित पदाधिकारियों, अधिवक्ता व्यापारी वर्ग शिक्षक समुदाय नेभारी संख्या में विश्वनाथ घाट पहुंच अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि दी।
