गरमपानी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को गरमपानी भाजपा मंडल कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने की। बैठक में गरमपानी बाजार से लेकर खैरना टीआरसी बाजार तक तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।

Advertisement

कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी शक्ति केंद्रों के संयोजकों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में नरेंद्र बिष्ट, बसंत गोस्वामी, उमेश बर्गली, विनोद जलाल, सुरेंद्र बोहरा, दीवान जलाल, कमल नेगी, आनंद सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह नेगी आदि रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad