( प्रोफेसर के सी जोशी “ताजी”की अध्यक्षता व विपिन जोशी “कोमल”के संचालन में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ)
विगत माह की भांति इस माह भी उत्तराखंड की जानी-मानी संस्था “छंजर सभा” के तत्वावधान में मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रोफेसर के सी जोशी “ताजी” ने की तथा संचालन विपिन जोशी कोमल ने किया। गोष्ठी में छंजर सभा के संरक्षक वरिष्ठ रंगकर्मी त्रिभुवन गिरी महाराज, रंगकर्मी दीवान कनवाल, कमल नयन संजय कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने काव्य पाठ किया।
दो सत्रों में चली काव्य गोष्ठी में कवियों बहुआयामी पहलूओं पर काव्य पाठ किया। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर के सी जोशी ताजी ने कहा यद्यपि आज संख्या कुछ कम है, लेकिन उपस्थित कवियों बहुत सुंदर काव्य पाठ किया। जो सराहनीय है। उन्होंने कहा छंजर सभा एक ऐसा मंच है जहां साहित्य सृजन व प्रस्तुति का अवसर मिलता है, जिसके लिए संस्था के संरक्षक त्रिभुवन गिरी महाराज बधाई के पात्र हैं।अंत में संचालक के निवेदन पर काव्य गोष्ठी के समापन की घोषणा की गयी।
