( शासन के किया बदलाव, पहले बनाया था, महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम,)

पंकज उपाध्याय

प्रदेश सरकार ने आचार संहिता लागू होने से पहले आई ए एस , व पी सी एस अधिकारी के स्थानांतरण किये है। सबसे महत्वपूर्ण स्थानांतरण हल्द्वानी नगर निगम के नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का देखा जा रहा है, कुछ दिन पहले उनका स्थानांतरण नगर आयुक्त,नगर निगम हल्द्वानी से महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम के पद पर किया था, अब उन्हें अपर जिलाधिकारी प्रशासन/नजूल उधम सिंह नगर जनपद बनाया गया है।

लगता है प्रदेश सरकार प्रदेश की नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाने हेतु युद्ध स्तर से कार्यवाही कर रही है, विगत दिवस प्रदेश मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोडा़ के हवालबाग क्षेत्र में आयोजित जन सभा में हल्द्वानी बनभूलपुरा कांड की प्रतिक्रिया पर खुल कर बोला था, प्रदेश में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं रहने दिया जायेगा। लगता है हल्द्वानी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने में पंकज उपाध्याय व उनकी टीम की कार्यकुशलता व अनुभव को देख अब उधम सिंह नगर भेजा जा रहा है, ताकि उघम सिंह नगर में भी सरकारी भूमि में से अतिक्रमण हटाने में पंकज उपाध्याय के अनुभव का लाभ लिया जा सके।

Advertisement