पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनपद बागेश्वर आगमन के दृष्टिगत पुलिस कार्यालय बागेश्वर में VIP ड्यूटी प्रभारियो को ब्रीफ कर दिये आवश्यक दिशा निर्देशः-

Advertisement
  1. सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
  2. भ्रमण कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त प्रभारियों को सौंपे गये दायित्वों से अवगत कराते हुए कुशल नेतृत्व कर मा0मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये।
  3. ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था को मुख्य रूप से नियंत्रित करने व डायवर्जन करने हेतु निर्देशित किया गया।

4.ड्यूटी के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर चर्चा करते हुए, ड्यूटी प्रभारी प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट में नियुक्त पुलिस कर्मियों को उनकी ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर लें।

  1. बदलते मौसम के दृष्टिगत ड्यूटी में नियुक्त प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने साथ बरसाती या छाता रखना सुनिश्चित करें।
  2. सुरक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी मे नियुक्त पुलिस बल को ड्यूटी के प्रति संवेदनशीलता बरतने तथा वी0आई0पी0 सुरक्षा मापदण्डों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
  3. उक्त कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों हेतु उचित सुरक्षा व्यवस्था एवं संदिग्धों पर खाश नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया।
  4. ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अंकित कण्डारी, प्रतिसार निरीक्षक श्री शिवराज सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री कैलाश सिंह नेगी, निरीक्षक दूरसंचार, प्रभारी DCRB, प्रभारी अग्निशमन बागेश्वर, प्रभारी यातायात एवं समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement