( भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारियों ने जी तोड़ मेहनत कर प्रचार प्रसार किया। उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने भी दिल्ली में भाजपा की जीत पर भाजपा के कार्यकर्ताओं, भाजपा समर्थक मंच, का आभार व्यक्त किया।,)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारियों ने जी तोड़ मेहनत कर प्रचार प्रसार किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल एडवोकेट अलमोडा़ ने भाजपा के कार्यकर्ताओं, भाजपा समर्थक मंच, का आभार व्यक्त कर बधाई दी, साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद मुख्यालय केदबंग नेता स्टार प्रचारक पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक को भी तहे दिल से बधाई दी, बिट्टू कर्नाटक ने बहुत मेहनत कर भाजपा की जीत हेतु प्रचार प्रसार किया।
वहीं नई दिल्ली विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी डॉक्टर पंकज कुमार सिंह द्वारा आज अपने धन्यवाद सभा का जो आयोजन उनके द्वारा वाटिका विशाल गार्डन में शाम 6:00 बजे किया गया उसमें भाजपा समर्थक मंच नई दिल्ली प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश सिंहा श्री संतोष राज हेला पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्री बृजभूषण शुक्ला पूर्व प्रभारी दिल्ली प्रदेश पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली श्री अनीश अंसारी तथा महिला मोर्चा भाजपा समर्थक मंच दिल्ली की प्रदेश मंत्री श्रीमती दीपा राजेश सिंहा सहित समर्थन मंच के सैकड़ो कार्यकर्ता इस जश्न में शामिल रहे ध्यान रहे कि इस विधानसभा पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव एडवोकेट स्वयं प्रचार करने के लिए दिल्ली प्रवास पर रहे थे जिस कारण यह ऐतिहासिक जीत हो सकी उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद मुख्यालय से कांग्रेस छोड़ भाजपा आये पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत मजबूत करने के लिए जी तोड़ प्रचार प्रसार किया था।
