​गरमपानी: क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से उपेक्षित और बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय के दिन अब बहुरने वाले हैं। जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य की पहल पर इस शौचालय के पुनरुद्धार का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।

​रविवार को जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य ने निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण कर कार्य की प्रगति जांची। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री और कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद ठेकेदार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि काम में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​आर्य ने कार्य में नजर आई कमियों को रेखांकित करते हुए ठेकेदार को उन्हें तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक संपत्ति का निर्माण मानकों के अनुरूप ही होना चाहिए ताकि जनता को इसका लंबे समय तक लाभ मिल सके। स्थानीय ग्रामीणों ने वर्षों से बंद पड़े इस शौचालय को दोबारा शुरू कराने के प्रयासों की सराहना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad