सोबन सिंह जीना परिसर के शिक्षक डॉक्टर ललित चंद्र जोशी को राजकीय भाषा हिंदी में काव्य सृजन एवं हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के विशिष्ट अवदान हेतु हिंदी दिवस के सुअवसर पर देवनागरी सम्मान’ प्रदान किया गया है। यह सम्मान बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति द्वारा दिया गया है।

अंतरराष्ट्रीय रूप से पंजीकृत संस्था ने देवनागरी सम्मान दिया है। डॉ. ललित चन्द्र जोशी ‘योगी’ ने पैदल घुमक्कड़ी करते हैंऔर इतिहास, पुरातत्त्व, समाज व संस्कृति पर शोध करते हैं। उन्होंने हवालबाग ब्लॉक के पत्थरकोट ग्राम में आदिमानवों द्वारा उकेरे गए शैल चित्रों की खोज की है। कप मार्क्स को लेकर भी कार्य कर रहे हैं।

साथ ही जसुली शौक्यानी की ऐतिहासिक धर्मशालाओं को प्रकाश में लाने के लिए कार्य किया है। बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति वर्ष 2021 एवं 2022 में विश्व का सबसे बड़ा वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवाने वाली संस्था इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई हैँ|

संस्था ने वर्ष 2021 में 207 एवं वर्ष 2022 में 400 घण्टे अनवरत कवि सम्मलेन करवाए। 400 घंटे के इस कार्यक्रम में 35 देशों के हिन्दी भाषी कवि शामिल हुए। इस कार्यक्रम में विश्व के 35 देशों के कलाकारों सहित 3970 प्रतिभागियों ने काव्य पाठ किया।

Advertisement