(भाजपा समर्थक मंच राष्ट्रीय स्तर पर मनाने की घोषणा की, उत्तराखंड के कार्यवाहक प्रदेश‌ अध्यक्ष का दायित्व अल्मोड़ा के संजय‌ अग्रवाल को दिये जाने की घोषणा की)

नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाओ संकल्प दिवस के रूप मे मनाया जाएगा विश्वास कैलाश सारंग जी का जन्मदिन-भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ताf अरुण राय वावन बड़ौदा गुजरात प्रदेश ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव एडवोकेट के निर्देश पर भारत देश के युवा हृदय सम्राट माननीय विश्वास कैलाश सारंग मंत्री मध्य प्रदेश शासन का जन्मदिन 29 दिसंबर 2023 को पूरे देश में 101 जगह बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा देश के 22 राज्यों में भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष भी इनका जन्मदिन अपने-अपने प्रदेशों में इस अवसर पर मनाएंगे इस दौरान उन्होंने बताया की संगठन भोजन वितरण फल वितरण कंबल वितरण के साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्रीय परंपराओं के साथ जन्मदिन आयोजित किए जाएंगे इस दिन भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की 350 संसदीय सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी जिताकर माननीय नरेंद्र मोदी जी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए जाने का संकल्प भाजपा समर्थक मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा लिया जाएगा उत्तराखंड राज्य का आयोजन हेतु संजय अग्रवाल, अल्मोड़ा को कार्यवाहक प्रदेश‌ अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा कर‌, कार्यक्रम आयोजित किये जाने‌‌ की अपील‌‌ की।

Advertisement