(कांग्रेस जिलाध्यक्ष भुपेंद्र भोज ने लगाया, प्रदेश सरकार पर अल्मोड़ा भाजपा कार्यालय के लिये आपदा प्रबंधन मद से राशि आवंटन का आरोप )

Advertisement

समूचे देश एक तरफ भाजपा स्थापना दिवस का ज़श्न मनाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने तंज़ कसा , और आरोप के घेरे में ला कर खड़ा कर दिया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भुपेंद्र भोज ने आरोप लगाया है कांग्रेस जिलाध्य्क्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने जिला प्रशासन द्वारा आपदा मद से भाजपा कार्यालय मै विकास कार्य हेतु धन स्वीकृति करने पर आश्चर्य जताया और जिला प्रशासन पर आपदा मद के धन के दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए कहा की आज जिला प्रशासन भाजपा के आगे नतमस्तक हो गया है पिछली बरसात मै अल्मोड़ा जिले मै करोड़ो रूपये का नुकसान हुआ कई सड़के रास्ते गावों मै गरीब लोगो की दीवाले, आँगन तक टूट गए कई ग्रामीण रास्ते ध्वस्थ हुये कई विभागो को करोड़ो का नुकसान हुआ आम जनता ने आपदा से हुये नुकसान की रिपोर्ट भी आपदा कंट्रोल मै लिखवाई लेकिन जिले के अधिकारियो ने उनके नुकसान पर कोई मदद नहीं की लेकिन जिस पार्टी के देश भर मै करोड़ो रूपये के पार्टी कार्यालय है जिस पार्टी को देश मै सबसे ज्यादा चंदा मिलता है उसको आपदा मद से पार्टी कार्यालय के लिए जिला प्रशासन आगे आ गया और लाखो रूपये आपदा मद से भाजपा कार्यालय के लिए स्वीकृत कर दिए जो बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण और आम जनता के साथ धोखा और आपदा की गाइडलाइन का खुला उलंघन है

Advertisement
Ad Ad Ad Ad