नववर्ष के प्रथम दिवस में भवाली के “श्री कैंची धाम” में “बाबा नींब करौली महाराज जी” के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भारी संख्या में देश–प्रदेश के श्रद्धालुओं का हो रहा आगमन
(नैनीताल जनपद पुलिस ने यातायात प्लान का पालन करने की सभी दर्शनार्थियों से की अपील)
नव वर्ष पर नैनीताल जनपद पुलिस व जिला प्रशासन के प्रयास से श्री कैंची धाम आश्रम में नीब करोली महाराज के मंदिर के भारी संख्या में देश विदेश के भक्तजनों ने दर्शन किये, नैनीताल में नव वर्ष पर पर्यटकों की भीड़ और कैंची धाम में व्यवस्था कायम रखना एक चुनौती थी।
जिसमें पुलिस प्रशासन ने सभाल लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टी सी ने पुलिस कर्मियों के अथक परिश्रम और प्रयास की हौसला अफजाई करते हुए देर रात पुलिस कर्मियों के साथ केक काट नये साल का जश्न मनाया।