गरमपानी- बेतालघाट ब्लॉक के बजेडी ग्राम सभा मे इन दिनों रामलीला का मंचन का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमे कार्यक्रम के तीसरे दिन शिव धनुष के भंजन तथा लक्ष्मण परशुराम संवाद का सुन्दर मन्चन किया गया। जिसमे ग्राम सभा के बच्चो के द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। वही इस बार ग्राम सभा मे महिलाओं के द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है, जिसमे रामलीला के सदस्य राम सिंह कार्की ने बताया कि ग्राम सभा मे रामलीला के मंचन को अब महिलाओं को आगे बढ़ने का कार्य किया जा रहा है, जिमसे महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। इस दौरान कार्यक्रम में राम सिंह कार्की, नीरज सिंह, राजेन्द्र सिंह, भुवन सिंह, अर्जुन सिंह, भोपाल सिंह, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Advertisement