( अधिवक्ताओं के हित के लिए सदैव ज्ञापन देने में अग्रसर रहते हैं कविंद्र पंत)

जिला बार एसोसिएशन अलमोडा़ के युवा उपाध्यक्ष कविंद्र पंत के द्वारा विगत कुछ दिन पहले अधिवक्ताओं की मांग को ले कर जिला प्रशासन अलमोडा़ के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे गये ज्ञापन पर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान ले आवश्यक कार्यवाही शुरू करते हुये प्रमुख सचिव न्याय उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन भेज दिया है।

अधिवक्ताओं के हित के लिए सदैव ज्ञापन देने में कविंद्र पंत अग्रसर व सक्रिय रहते हैं।कविंद्र पंत के ज्ञापनों पर जिला प्रशासन व सरकार द्वारा संज्ञान ले मांग पूरी करायी जाती आ रही है। अपनी इन उपलब्धियों को देख बार एसोसिएशन अलमोडा़ के उपाध्यक्ष कविंद्र पंत ने आगामी चुनावों में अध्यक्ष पद हेतु दावेदारी भी कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad