रानीखेत जा रहे

गरमपानी– भावली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में सुबह कैची धाम से रानीखेत की तरफ जा रही एक ऑल्टो कार जैसे ही खैरना पेट्रोल पंप के पास पहुँची तो अचानक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खड़ी 2 बाइको से जा टकराई, जिसके बाद वहान मार्ग में ही आल्टो वाहन पलट गया।

वही घटना की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुँच गए तथा कार में सवार 5 लोगो को बाहर निकाला गया। हालांकि घटना में किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई।

वही खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि कार के घटना की सूचना के बाद वहानं को मार्ग से हटाया गया है। वही दुर्घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad