विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अल्मोड़ा जनपद पुलिस ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। पर्यावरण दिवस को सिर्फ वृक्षारोपण कार्यक्रम तक ही सीमित समझा जाता है। लेकिन अलमोडा़ पुलिस ने ध्वनि प्रदुषण को भी पर्यावरण के साथ जोड़ अनूठी मिसाल पेश की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चन्द्र शेखर घोड़के के निर्देशन पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 75 रेट्रो साइलेंसरों पर पुलिस का बुलडोजर चला नष्ट किया है।
कोतवाली अल्मोड़ा एवं यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट किये जाने की कार्रवाई की।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ध्वनि प्रदूषण करने वाले इन सभी साइलेंसरों का विधिवत विनिष्टीकरण (नष्ट) कर अल्मोड़ा पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले अवैध मॉडिफिकेशन पर निरंतर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगा।अल्मोड़ा पुलिस की अपील, वाहनों में अवैध मॉडिफाइड (रेट्रो) साइलेंसर का प्रयोग न करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा ध्वनि प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल समाज के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।
















