“विरासत हमर अल्मोड़ा” संस्था द्वारा एकभारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष, अल्मोड़ा से पहली बार कमल चुनाव चिन्ह पर विजय प्राप्त करने वाले तथा पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्वर्गीय पूरन चंद्र शर्मा जी की जयंती के अवसर पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वर्गीय शर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

वक्ताओं ने कहा पूरन चंद्र शर्मा उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत नींव रखने वाले उन अग्रणी नेताओं में थे जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में जनसंघ और भाजपा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। पूरन चंद्र शर्मा,गोविंद सिंह बिष्ट जैसे नेताओं ने जिस समर्पण और संघर्ष के साथ संगठन को खड़ा किया, वह आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

पूरन चंद्र शर्मा और गोविंद सिंह बिष्ट जैसे वरिष्ठ नेताओं ने उत्तराखंड में भाजपा का दीप जलाया और कमल को खिलाने का कार्य किया। दुर्भाग्यवश आज ऐसे अनेक पुरोधा नेताओं का योगदान इतिहास के पन्नों तक सीमित होता जा रहा है।

न तो उनके नाम पर कोई बड़ा संस्थान है और न ही सार्वजनिक स्थलों पर उनकी स्मृतियों को संरक्षित करने के पर्याप्त प्रयास हुए।स्वर्गीय पूरन चंद्र शर्मा जी के छोटे भाई गिरीश चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा,
“आज अपने बड़े भाई की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए मैं भावुक हूं। ‘विरासत हमर अल्मोड़ा’ द्वारा उन पुराने जनसंघ और भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की स्मृतियों को पुनर्जीवित करने का जो अभियान चलाया जा रहा है, वह अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad