( अब दस रुपए किराये की जगह तीस रुपए वसूलेगी नगर पालिका)

अधिशासी अधिकारी नगरपालिका भरत त्रिपाठी ने बताया कि माल रोड बाजार क्षेत्र स्व0 विजय जोशी पार्किग से पाण्डेखोला, जिला न्यायालय, विकास भवन एवं न्यू कलैक्ट्रेट आदि कार्यालयों में आवागमन हेतु संचालित बस संख्या यू0के0 01 पी0ए0 0228 के अतिरिक्त वर्णित रूट में यात्रियों की संख्या में वृद्धि एवं अन्य बस संचालन की आवश्यकता के दृष्टिगत समयक दिनॉंक 13 जून, 2024 से शटल सेवा बस संख्या यू0के0 01 पी0ए0 0232 का संचालन उपरोक्त रूट में किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि पालिका द्वारा संचालित शटल बस सेवाओं के संचालन में आ रहे व्यय भार के दृष्टिगत दोनो शटल सेवाओं के किराये दरों को एकसमान करते हुए दिनॉंक 13 जून, 2024 से शटल सेवा में यात्रा हेतु प्रति व्यक्ति रू0 30.00 किराय दर लागू की जायेंगी।

Advertisement