हल्द्वानी। 19 अगस्त की सायं भारी बारिश से मची तबाही के निशान दमुवाढूंगा क्षेत्र में अभी भी साफ देखे जा सकते हैं। लोग अभी तक भय के साये में जी रहे हैे। हल्द्वानी में देवखड़ी नाले के उफान पर आने से मची तबाही के बाद कृष्ण विहार, देवकी विहार और गायत्री कॉलोनी के लोग अभी भी सहमे हुए हैं।

लोगों का कहना है कि देवखड़ी नाले की ऐसी डरावनी आवाज उन्होंने पहले कभी नहीं सुनी। ऊपर वाले का शुक्र है कि सभी बच गए। बता दें कि 19 अगस्त को रक्षाबन्धन था। दमुवाढूंगा क्षेत्र के कृष्ण विहार, देवकी विहार और गायत्री कॉलोनी के लोग परिवार और रिश्तेदारों के साथ हंसी-खुशी त्योहार मना रहे थे।

करीब आधे घंटे की बारिश के बाद देवखड़ी नाले ने भयानक रूप ले लिया।घरों के अंदर मलबा घुसता देख बच्चे और महिलाओं ने छत पर चढ़कर जान बचाई।

अब भी आपदा प्रभावित दहशत में हैं, क्योंकि देवखड़ी नाले ने कॉलोनी की सुरक्षा के लिए नाले के किनारे बनाए गए तटबंध को कमजोर कर दिया। लोगों का कहना है कि अगर शीघ्र सुरक्षा के इंतजाम नहीं हुए तो भविष्य में और अधिक नुकसान हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad