गरमपानी– राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेतालघाट में शुक्रवार को प्राचार्य सीमा कुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य सीमा कुमार ने स्वयं पौधारोपण करते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।


वृक्षारोपण अभियान में संस्थान के कर्मचारी रमेश छातीवाल, दीपक कुमार, सुनील कुमार, सुनील मिश्रा, रमेश चंद सहित अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सभी ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया।

ADVERTISEMENTS Ad