( गाड़ी सीज, कार्यवाही जारी पुलिस कप्तान ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए देने की घोषणा की)

Advertisement

मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा चलाये जा रहे *“ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025″* अभियान को सार्थक करने हेतु पुलिस कप्तान नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाने हेतु चप्पे-चप्पे पर सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के निर्देशन एवम श्री नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण* मे *थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा* के नेतृत्व में *खेड़ा तिराहा गोलापार के पास चैकिंग* के दौरान *वाहन संख्या- UK04TB-5996 अर्टिगा कार* को चैक करने पर *वाहन चालक के कब्जे से कुल- 03 किलो 14 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार* किया गया। *चरस परिवहन कर रहे वाहन को सीज* किया गया है।पूछताछ में बताया गया कि देवीधुरा चंपावत से एक अज्ञात व्यक्ति से लाया हूं जिसे बेचने हेतु हल्द्वानी रोडवेज को ले जा रहा था पुलिस के गिरफ्त में आ गया।

उक्त के विरुद्ध काठगोदाम थाने में *धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

भारी मात्रा में चरस बरामद करने पर SSP NAINITAL द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।**

गिरफ्तार अभियुक्त-* नंदन सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम बेडीचुला थाना मुक्तेश्वर उम्र 42 वर्ष*बरामद माल-* 03.14किलोग्राम*कीमत*:- लगभग 03 लाख 14 हजार रुपये लगभग *पुलिस टीम:-*1- उ0 नि0 मनोज कुमार चौकी प्रभारी खेड़ा काठगोदाम2- कांस्टेबल संतोष सिंह3- कांस्टेबल टीकाराम4- कांस्टेबल अनिल कुमार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement