थाना क्षेत्र में जागरुकता गोष्ठी का आयोजन कर आम जनमानस को विभिन्न प्रकार की आवश्यक कानूनी जानकारी देकर किया जागरुक किया क्षेत्राधिकारी, कपकोट शिवराज सिंह राणा द्वारा थाना कपकोट/चौकी कमेडी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें थाने/चौकी की साफ सफाई, कार्यालय, अभिलेखों, मैस आदि को चैक किया गया।

कार्मिकों को बीट पुलिसिंग के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए ड्यूटी का सही प्रकार से निर्वहन करने आम जनता की समस्या को सुनने आदि के संबंध में बताया गया।थाने/चौकी में मौजूद कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी विभागीय/पारिवारिक समस्याओं के बारे में जानकारी की गई।साथपुलिस मुख्यालय/रेंज स्तर से प्राप्त आदेश/निर्देशों/ अभियानो से अवगत कराते हुए इनका शत-प्रतिशत पालन करने हेतु आदेशित किया गया।

थाना/चौकी क्षेत्र में CO महोदय एवं थानाध्यक्ष काण्डा, खुशवंत सिंह द्वारा आम जनमानस/ग्रामीणों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद सम्मानित सदस्यों से उनकी कुशलता के बारे में जानकारी लेते हुए उनके क्षेत्र में होने वाली कानूनी समस्याओं एवं उनके निवारण हेतु आवश्यक वार्ता कर आपस में सुझाव साझा किए गए। सभी सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों को उनके क्षेत्र/आस पास होने वाली आपराधिक घटनाओं/संदिग्धों की सूचना तत्काल थाने/चौकी में देने हेतु बताया गया जिससे समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध हो सके।

बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव व नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के दुष्परिणामों व नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने व सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने के सम्बंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।किसी भी समस्या/सूचना हेतु पुलिस हैल्प लाइन न0- 112/ साइबर हेल्प लाइन न0-1930 “उत्तराखंड पुलिस एप”/महिलाओं हेतु सुरक्षा कवच “गौरा शक्ति” की उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।

Advertisement