गरमपानी- बेतालघाट ब्लाक के गांव मझेड़ा, चुवारी, व्यासी, सीम, सिल्टोना, नौणा वृहस्पतिवार की देर रात 11 बजे से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को शुक्रवार सुबह 8 बजे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। चुवारी में 11 हजार केवी की विद्युत लाइन में पेड़ की टहनी गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों मे अंधकार छाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Advertisement

शुक्रवार की सुबह ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने लाइन में गिरे टहनी की हटाकर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल होने से लोगों को राहत मिली। उर्जा निगम के जेई गजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया चुवारी के पास विद्युत लाइन में गिरी टहनियों को हटाकर विद्युत आपूर्ति चालू की गयी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement