(वरिष्ठ कथाकार पत्रकार स्व. आनन्द बल्लभ उप्रेती के 13वें स्मृति समारोह में आईजी
करन सिंह नगन्याल, चिकित्सक महिमन सिंह दुग्ताल, समाज सेवी घनश्याम ग्वाल, सहित 13 लोगों को सम्मानित किया जाएगा
।)

हिमालय संगीत शोध समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी “हिमालय के लोक व्यवहार में कला और विज्ञान” के आयोजन हेतु बैठक में 22 फरवरी 2026 को होने वाले समारोह की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया मुख्य अतिथि प्रोफेसर दीवान सिंह रावत कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल,पद्मश्री डाक्टर जीवन सिंह तितियाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान करन सिंह नगन्याल (आईजी गढ़वाल), नवीन चंद्र वर्मा (राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार एवं केन्द्रीय प्रमुख उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल) और श्रीमान अशोक सिंहगर्व्याल(सेनि.सहा.कमिश्रर) उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर आनन्दश्री सम्मान से सम्मानित होने वाले महानुभावों में डॉ. गोविन्द सिंह तितियाल, श्रीमान करन सिंह नगन्याल, डाक्टर महिमन सिंह दुग्ताल, श्रीमान घनश्याम ग्वाल, श्रीमान जीवन सिंह सीपाल, श्रीमान देव सिंह पंचपाल, इंजी. नरेंद्र सिंह पतियाल, सजग पत्रकारों में श्रीमान पंकज जोशी ‘विशेष’, श्रीमान ललित मोहन बेलवाल, श्रीमान हर्ष रावत, दीक्षा बिष्ट, पवन कुंवर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad