(भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन दिल्ली ने किया सम्मानित)
Advertisement

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा शिक्षा जगत में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। आज दिल्ली में आयोजित हुए भारत गौरव पुरस्कार समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को प्रशस्ति/सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।प्रोफेसर बिष्ट के सम्मानित किये जाने पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अलमोडा़, सहित समूचे विश्व विद्यालय परिसरों में खुशी का माहौल है तथा साहित्यिक क्षेत्र से जुड़े, समाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बधाई दी है। गृह क्षेत्र हल्द्वानी में भी खुशी का माहौल है तथा मिठाई भी वितरित हुयी।
Advertisement


