​गरमपानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की गरमपानी इकाई का विधिवत गठन कर दिया गया है। हल्द्वानी स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में पुष्कर सिंह पनौरा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही संगठन की मजबूती के लिए लाखन सिंह टनवाल को महामंत्री और भरत सिंह जलाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


​बैठक के दौरान संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुँवर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपकर उनका स्वागत किया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में व्यापारियों के हितों और संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई।


​

नवनियुक्त अध्यक्ष पुष्कर पनौरा ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि वे जल्द ही पूरी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे और क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

इस दौरन बैठक में सदस्य पंकज सुयाल, रवि गुप्ता, कार्यालय प्रभारी रजत पंत, बेतालघाट इकाई अध्यक्ष तारा सिंह भंडारी, मनोज नैनवाल, राजेंद्र सिंह रावत, कन्नू गोस्वामी, पिंकी आर्या, इंदर सिंह रमोला, रीना राठौर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार और व्यापारियों के हितों को लेकर चर्चा भी की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad