गरमपानी– उच्च न्यायालय के आदेश के बाद ही सभी विभागों द्वारा लगातार जगह जगह अवैध रूप से अतिक्रमण के स्थानो को चिन्हित किया जा रहा है। जिसमे रामगढ ब्लॉक के मौना, ल्वेशाल, कालापाताल के व्यपारियो तथा आज कोश्या कुटोली के उपजिलाधिकारी बी सी पन्त से मुलाकात की गई, जिसमे लोगो द्वारा बाजार तथा ग्राम सभा के लोगो के भवन तथा दुकानों को अतिक्रमण के में रखा गया है। जिससे लोगो के बीच भय का माहौल बना हुआ है। जिसमे उन्होंने अतिक्रमण को पर दुबारा जांच करने की मांग की है।जिसमे व्यपारियो द्वारा उपजिलाधिकारी को इस दौरान ज्ञापन दिया गया।

तथा उनके साथ न्याय की मांग की गई। इस दौरान राहुल शर्मा, हेमन्त शर्मा, गोविंद सिंह, श्याम लाल, ललित मोहन, संजय नेगी, भूपेंद्र सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad