( दर्जनों स्वयं सेवक, स्वयं सेविका सहित एक बाल स्वयंसेवक ने भाग लिया)

Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अल्मोड़ा द्वारा विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन डाइट ग्राउंड, अल्मोड़ा में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री सुनील जी, प्रांत शारीरिक प्रमुख, उत्तराखंड प्रांत उपस्थित रहे।इस आयोजन में जाखनदेवी, विवेकानंदपुरी एवं शिवाजी नगर के स्वयंसेवकों ने एकत्र होकर संघ के प्रति अपनी निष्ठा, अनुशासन और संगठन की भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम का एकत्रीकरण डाइट ग्राउंड में हुआ। तत्पश्चात पथ संचलन का आयोजन किया गया, जो डाइट फील्ड से प्रारंभ होकर गणेश मंदिर मार्ग से होते हुए शिवाजी नगर में संपन्न हुआ। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया, जिससे वातावरण में देशभक्ति और उत्साह की अद्भुत झलक दिखाई दी।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में सुनील प्रांत शारीरिक प्रमुख, ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में संघ के विविध पक्षों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहाराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रारम्भिक जानकारी दी,उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के पावन दिन की थी।
इसका उद्देश्य भारत को एक सशक्त, संगठित और आत्मगौरव से परिपूर्ण राष्ट्र के रूप में पुनः प्रतिष्ठित करना था।
संघ का कार्य किसी विशेष क्षेत्र या जाति तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के उत्थान हेतु समर्पित है।उन्होंने विस्तार से बताया कि डॉ. हेडगेवार जी प्रारंभ में कांग्रेस में सक्रिय थे, परंतु समय के साथ उन्हें अनुभव हुआ कि केवल राजनीतिक स्वतंत्रता पर्याप्त नहीं है।
राष्ट्र का वास्तविक उत्थान तभी संभव है जब समाज का चरित्र, संस्कार और एकता दृढ़ हो।
इसी विचार के आधार पर उन्होंने कांग्रेस छोड़कर एक ऐसी संगठनात्मक व्यवस्था का निर्माण किया जो व्यक्ति निर्माण पर केंद्रित हो — और वही था राष्ट्रीय स्वयंसेवक ।वक्ता ने बताया कि प्रारंभिक काल में संघ की शाखाएँ पारंपरिक “अखाड़े” की शैली में संचालित होती थीं, जहाँ शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक प्रशिक्षण दिया जाता थाधीरे-धीरे यह व्यवस्था विकसित होकर आज की “शाखा प्रणाली” में परिवर्तित हुई, जहाँ प्रतिदिन समाज जीवन के आदर्शों, अनुशासन और सेवा भाव का अभ्यास कराया जाता है।उन्होंने कहा कि संघ का स्वयंसेवक किसी जाति, धर्म, क्षेत्र या भाषा के भेद में विश्वास नहीं करता।संघ में सब एक ही वंदना में, एक ही परंपरा में, और एक ही राष्ट्रभक्ति की भावना में बंधे है।संघ का स्वयंसेवक वह व्यक्ति है जो ‘मैं’ नहीं, बल्कि ‘हम’ की भावना से कार्य करता है।” संघ का स्वयंसेवक किसी परिचय-पत्र या नाम से नहीं जाना जाता, बल्कि उसके आचरण, सेवा और विनम्रता से उसकी पहचान बनती है।
जहाँ भी वह कार्य करता है, वहाँ उसके व्यवहार से समाज स्वयं उसे पहचान लेता है — यही संघ का चरित्र निर्माण का उद्देश्य है।
(6) विजयादशमी उत्सव का उद्देश्य
विजयादशमी का पर्व ‘असत्य पर सत्य की विजय’ का प्रतीक है।
संघ इस अवसर को आत्ममंथन और संकल्प के रूप में मनाता है।
वक्ता ने कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवक को इस दिन यह निश्चय करना चाहिए कि वह अपने समाज, राष्ट्र और संस्कृति के उत्थान हेतु निःस्वार्थ भाव से कार्य करेगा।
(7) शताब्दी वर्ष के पंच परिवर्तन की रूपरेखा
श्री सुनील जी ने बताया कि संघ अपने शताब्दी वर्ष (2025–2026) में ‘पंच परिवर्तन’ के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव का संकल्प ले रहा है —
1️⃣ व्यक्ति परिवर्तन,
2️⃣ परिवार परिवर्तन,
3️⃣ समाज परिवर्तन,
4️⃣ संगठन विस्तार,
5️⃣ राष्ट्र जागरण।
इन पांच आयामों के माध्यम से संघ अपने आगामी शताब्दी काल में एक सशक्त और समरस भारत के निर्माण का ध्येय रखता है। इस आयोजन में 21 महिला स्वयंसेविका 35 स्वयंसेवक तथा एक बाल स्वयंसेवक ने भागीदारी की।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad