( आमने-सामने की टक्कर है भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच दोनों दल एक तरफा जीत का दावा कर रहे हैं, मतदान में कुछ दिन शेष मतदाता चुप)

Advertisement

अल्मोड़ा स्थानीय निकाय चुनाव में पहले मेयर‌ प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के पक्ष में वोट मांगने हेतु विधायक, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सहित दिग्गज नेताओं ने टोली बनाकर प्रचार किया।इस चुनाव में आमने-सामने की टक्कर है भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच दोनों दल एक तरफा जीत का दावा कर रहे हैं।

मतदान में कुछ दिन शेष रह गये है लेकिन मतदाता चुप्पी साधे बैठे हैं। चुनाव परिणाम का रूख किस तरफ जायेगा फिलहाल कहना मुश्किल है।भाजपा छोड़ कांग्रेस का चुनाव से एक दिन पहले दामन‌ थामने वाले भैरव गोस्वामी का कहना है इस चुनाव में कांग्रेस का अंडर करंट है।

पालिका में कांग्रेस का कब्जा चला आ रहा है।इस चुनाव में कांग्रेस कोई कसर छोड़ती नजर नहीं आ रही है स्थानीय विधायक मनोज तिवारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, जिलाध्यक्ष भुपेंद्र भोज गुड्डू सहित दिग्गज नेताओं ने अलग अलग टोली बनाकर शहर में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।

आजचुनाव प्रचार मे कार्यकर्ताओं ने विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में नियाजगंज, राजपुरा, ओढ़खोला, और भ्यारखोला में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान भैरव गोस्वामी, कांग्रेस जिलाध्य्क्ष भूपेंद्र सिंह भोज प्रकाश जोशी, पूरन नाथ गोस्वामी, राजेंद्र बरकोटी, पीतांबर पांडे, शिवराज नयाल, कमल बिष्ट, संदीप जनपंगी, पवन मेहरा, संजू सिंह, देव मिश्रा, अन्नी नेगी, अमर बिष्ट, जगदीश पांडे, अंबीराम, मदन डांगी, निजाम कुरैशी, रॉबिन भंडारी, बीके पांडे, सूरज वाणी, आशीष भारती, मुकेश जोशी, दीपक मेहरा, विशाल कनवाल इंद्र गोस्वामी, हरेंद्र प्रसाद, एनडी पांडे, कार्तिक शाह, ने सम्पर्क किया वहीं महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, लता तिवारी, अंजू बुधोरी, अमित तिवारी, कलाभाट, लक्ष्मी, भावना वर्मा, गीता कांडपाल, शोभा भंडारी, ममता जोशी, तारा भंडारी, हंस पांडे,हेमा आर्य, मनीष आर्य, लीला जोशी, दुगालखोला मे, गुड़िया, कुसुम, अनीता, पार्वती, रूपाली,गणेशीगैर में हर्षिता, साक्षी, सारिका, बबीता और दिया ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन की अपील की।

Advertisement
Ad