(लीला टम्टा का निधन‌ अपूरणीय क्षति, सेवा निवृत्त होने के बाद जिला उपभोक्ता फोरम की सदस्य,सहित अनेक संगठनों के महत्वपूर्ण पदों पर रह समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई)।

पूर्व उप शिक्षा निदेशक, पूर्व सदस्य जिला उपभोक्ता फोरम अलमोडा़ का 90 वर्ष की आयु में निधन‌ हो गया वे काफी लम्बे समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन‌ का समाचार सुनते ही शोक की लहर‌ छा गयी। सुश्री लीला टम्टा ने सेवानिवृत्त होने के बाद समाज सेवा को अपने जीवन शैली का अंग बनाया। उनके अनुभवों को देख उन्हें जिला उपभोक्ता फोरम अलमोडा़ का सदस्य बनाया गया। उनके कार्य काल में अनेक उपभोक्ता हित के अविस्मरणीय निर्णय हुये। उपभोक्ता कल्याण को लेकर उत्तराखंड की पहली संस्थान उपभोक्ता जागृति एवं नागरिक कल्याण समिति अलमोडा़ की वह संस्थापक सदस्य रहीं। बुजुर्ग वर्ग के बनायी डे केयर‌ सेंटर अलमोडा़ में भी वह महत्वपूर्ण पदों पर रही अल्मोड़ा के अग्रणी बैंक अलमोडा़ अर्बन को०बैक अल्मोड़ा की भी वह संचालक रही। सुश्री लीला टम्टा के निधन‌ पर‌‌ अल्मोड़ा के विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। हिम शिखर संदेश‌ परिवार भी उनके निधन‌ पर शोक व्यक्त करता है। परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें

Advertisement