( 92 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस)
सेवानिवृत्त मंडलीय बालिका निरीक्षक ( कुमाऊं मंडल नैनीताल) का विगत 24 अगस्त को अपने आवास हीराडुंगरी अलमोडा़ में निधन हो गया। वे काफी लम्बे समय से बीमार चल रही थी। एकाकीपन में भी कभी उन्होंने हार नहीं मानी।

Advertisement

स्व मार्च राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अलमोडा़ में काफी लम्बे तक प्रधानाचार्य के पद पर रहीं पदोन्नति पर कुमाऊं मंडल की मंडलीय बालिका निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुयी। इनके पति बी एस मार्च रामजे इंटर कालेज में शिक्षक रहे। स्व मार्च एक तेज तर्रार व अनुशासनप्रिय शिक्षक व अधिकारी मानी जाती थी‌।

इनके निधन पर पास्टर जौजफ, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, शिक्षाविद वी टी विल्सन, आनंद सिंह बगडवाल, विधायक बारामंडल मनोज तिवारी,सहित अनेक शिक्षक संगठनों ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। स्व मार्च का निधन शिक्षा व समाजिक क्षेत्र में बहुत बड़ी क्षति है।
हिम शिखर परिवार भी अपने श्रृद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

Advertisement
Ad Ad Ad