हल्द्वानी। यहां बरेली रोड में बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बागेश्वर जिले के बिनोला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा आज तड़के 3 बजे बरेली रोड में मिलन बैंकेट हाल के पास हुआ। जहां पर स्विफ्ट कार हादसे का शिकार हो गई। मृतक गौरव जोशी, संजीव कुमार निवासी बागेश्वर बताए जा रहे है। जबकि हिमांशु कुमार घायल बताया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement
Ad