भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड ईकाई के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने अल्मोडा़ रोडवेज परिसर अल्मोड़ा में सफाई कर्मचारी विकास की दर्दनाक मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही संयुक्त बयान जारी कर प्रदेश सरकार से दिवंगत विजय के परिजनों से मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपए दिलाये जाने की मांग की है।

Advertisement

इसके अतिरिक्त यथाशीघ्र विकास के मृत्यु दावों को निस्तारण करने हेतु रोडवेज प्रशासन से मांग की हे,तथा कहा गया कि दावों के भुगतान के एवज में पांच लाख रुपए अग्रिम तुरंत दिलाये जाय। इसके साथ ही यह भी मांग की गयी है कि इस दुर्घटना की यथाशीघ्र मजिस्ट्रेट जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जाय।

संयुक्त बयान जारी करने वालों में भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड ईकाई के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, प्रदेश सचिव सुमित सिंघल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल, प्रदेश सदस्य शेखरानंद पांडेय, अलमोडा़ जिलाध्यक्ष महेश‌ जोशी, रहे।साथ यह भी तय किया गया इस प्रकरण में प्रदेश मुख्यमंत्री, व जिलाधिकारी से पत्राचार किया जायेगा, आवश्यकता पड़ने पर प्रदेश स्तरीय शिष्टमंडल प्रदेश मुख्यमंत्री व सम्बंधित से शासन स्तर पर मुलाकात भी करेगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad