हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन को अब दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने परिवहन विभाग और एडीबी के अधिकारियों ने साझा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जहां क्षेत्र में खाली पड़ी एक एकड़ से अधिक जमीन पर रोडवेज बस स्टेशन को अस्थाई रूप से शिफ्ट किया जाएगा और वहीं से बसों का संचालन किया जाएगा।

Advertisement

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि लंबे समय से प्रशासन द्वारा रोडवेज को अस्थाई रूप से शिफ्ट करने को लेकर जमीन की तलाश की जा रही थी, डीएम नैनीताल के निर्देश पर आज उन्होंने अधिकारियों साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। जहां पर परिवहन विभाग को ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक एकड़ से अधिक जमीन के लिए उपयुक्त लगी। उसके बाद अस्थाई रोडवेज बस स्टेशन को संचालन के लिए फाइनल कर दिया गया है।

इस संबंध में डीएम नैनीताल वंदना सिंह द्वारा एनओसी दी जानी है। जिसके बाद अस्थाई रोडवेज का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad